Breaking News

बाहर से आये श्रमिको के लिए रोजगार का अवसर, पढ़े पूरी खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 03 जून-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने सभी प्रवासी श्रमिको को सूचित किया है कि कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ में नशीम पाली बैग, औद्योगिक आस्थान, सर्फूद्दीनपुर आजमगढ़ में बैंग प्रिटिंग हेतु 01 आपरेटर, जायसवाल लौह उद्योग, औद्योगिक आस्थान सर्फूद्दीनपुर आजमगढ में 01 मिस्त्री, 01 हेल्पर, मुन्नी देवी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान,  औद्योगिक आस्थान, सर्फूद्दीनपुर, आजमगढ में एल्युमिनियम बर्तन बनाने हेतु 02 प्रेस मशीन कारीगर 04 इस्पेनिंग कारीगर तथा गीता फुड प्रोडक्ट, मेंहनगर में 10 बेकरी कारीगर, 10 नमकीन बनाने हेतु कारीगरों की मांग की गयी है।
उक्त से संबन्धित इच्छुक प्रवासी श्रमिक अपना वायो डाटा 08 जून तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ में जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे कि उनके चयन की अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। 


और नया पुराने