Breaking News

समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश, प्रवासी मजदूरों को स्कील मैपिंग के अनुसार रोजगार उपलब्ध करायें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 जून-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद में अनलाॅक-1 01 जून से 30 तक लागू है। अन्य प्रदेशों से अब तक जनपद में 1,70,000 प्रवासी श्रमिकों का आगमन हो हुआ है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रवासी श्रमिकों को उनके ग्राम में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर रोजगार दिलाना है। 
जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आये हुए प्रवासी श्रमिकों की स्कील मैपिंग कराकर विभिन्न विभागों को प्रवासी श्रमिकों की सूची उपलब्ध करायी गयी है। समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि प्रवासी मजदूरों को स्कील मैपिंग के अनुसार रोजगार उपलब्ध करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षमय नही है। 
आगे जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 17.19 लाख मानव दिवस सृजन करने का वार्षिक लक्ष्य है, जिसमें 15 जून 2020 तक मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य 16.33 लाख है, जिसके सापेक्ष 15 जून 2020 तक 25.31 लाख मानव दिवस सृजित कर रोजगार दिया गया है, जो लक्ष्य के 155.01 प्रतिशत है। आज 15 जून 2020 को कुल 147376 मानव दिवस सृजन कर रोजगार दिया गया है।
उन्होने बताया कि 15 जून 2020 तक 35224 प्रवासी श्रमिकों को जाबकार्ड निर्गत कर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आगे जिलाधिकारी ने बताया कि होम क्वारंटाइन हुए प्रवासी मजदूर जैसे-जैसे होम क्वारंटाइन से बाहर आ रहे हैं, उन प्रवासी श्रमिकों को उनके ग्राम में जी जाबकार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 
जिलाधिकारी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि मनरेगा के अन्तर्गत प्रवासी श्रमिकों को प्रोत्साहित कर उनके घर के आस-पास ही रोजगार दिलाया जाय।

और नया पुराने