आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा ग्राम पंचायत पल्हनी, विकास खण्ड पल्हनी में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे पोखरे के सुन्दरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान त्रिलोकी गौंड़ के घर के सामने पोखरी की खुदाई के कार्य का अवलोकन किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी द्वारा अवगत कराया गया कि 2.37 लाख रू0 की लागत से इस पोखरे की खुदाई का कार्य किया जा रहा है और पोखरी खुदाई का कार्य 09 जून 2020 से प्रारम्भ है, पोखरी खुदाई मंे 30 पुरूष, 22 महिला, कुल 52 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जिसमें 15 प्रवासी श्रमिक हैं।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यरत प्रवासी मजदूरों में शनि राम तथा रामलाल से बातचीत की गयी, जिसमें उन्होने बताया कि इन्दौर मंे वे कारपेन्टर का कार्य करते थे, लाकडाउन होने के कारण खाने-पीने की समस्या होने पर वे अपने ग्राम आ गये। इसी के साथ ही बीडीओ पल्हनी द्वारा बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल 58 प्रवासी श्रमिक आये हैं, जिसमें 41 कुशल श्रमिक तथा 17 अकुशल श्रमिक हैं। 17 अकुशल श्रमिकों को जाबकार्ड जारी कर मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बीडीओ पल्हनी को निर्देश दिये कि इस पोखरी के इन्लेट-आउटलेट का कार्य व्यवस्थित ढ़ंग से करायें, ताकि बरसात के समय बांध की मिट्टी पुनः पोखरे में न जाये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि बंधे पर वृक्षारोपण का कार्य कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पोखरे के चारो तरफ स्थित घरों का पानी पोखरे में आ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ पल्हनी को निर्देश दिये कि जिनके घरों का पानी पोखरे में आ रहा है, उन संबंधित व्यक्तियों को अवगत करायें कि वे अपने-अपने घरों के पानी की निकासी के लिए सोख्ता बनवा लें नही तो उनके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि जल निकासी हेतु इस ग्राम पंचायत में नाली निर्माण पूर्व में हुआ है, किन्तु नाली जाम होने के कारण जल निकासी नही हो पा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इस ग्राम पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था हेतु ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, बीडीओ पल्हनी सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

