आज़मगढ़।
सगड़ी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपूर्ण कार्य पर जताई नाराजगी।
ब्लॉक अजमतगढ़ पर औचक निरीक्षण हेतु डीसी मनरेगा बीवी सिंह दिन के लगभग 3:00 बजे पहुंचे सर्वप्रथम मस्टरोल रजिस्टर एवं मस्टरोल ट्रैकिंग रजिस्टर की जांच की जांचोपरांत
तीन तकनीकी सहायकों के कार्य में कमी पाई गई तीनों तकनीकी सहायकों को 5 दिन का अवसर देते हुए कार्य पूर्ण कराने का कड़ा निर्देश दिया।
वही उन्होंने जेसीबी से कार्य कराने की शिकायत की और कहा कि जेसीबी से कार्य कराते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी आप लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अति शीघ्र कार्य पूर्ण कराएं।
खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, ब्लॉक टी ए रोशन लाल तकनीकी सहायक अमरजीत चौधरी आदि लोग रहे।