Breaking News

जिला स्वाथ्य समिति, शासी निकाय माह जून की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 जून -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वाथ्य समिति, शासी निकाय माह जून की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा योजना भुगतान, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, विलेज प्रोफाइल स्टेटस्, गर्भवती महिलाओं का पंकीकरण, चाइल्ड पंजीकरण, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी व टीवी के मरीजों के अंकन की समीक्षा की गयी। 
जिलाधिकारी ने समस्त एमओवाईसी को निर्देश दिए कि नियमित टीकाकरण कराते रहे एवं ड्यू लिस्ट नियमित बनाये। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में सुधार लाये।
समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण में बिलरियागंज, जहानागंज, मार्टिनगंज, पवई, सठियांव, मुबारकरपुर एवं चाइल्ड पंजीकरण में बिलरियागंज, जहानागंज, पवई, सठियांव, मुबारकपुर व तहबरपुर की बेहद खराब प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि उक्त ब्लाकंों में सुधार लाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। आशाओं का भुगतान में देरी न करें। टीवी के मरीजों के अंकन को बढ़ाये।
वर्ष 2020 में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक की जानी है। जिलाधिकारी ने एसीएमओ डा0 एके सिंह को निर्देश दिए कि उक्त अभियान को सफलपूर्वक संचालन के लिए कार्ययोजना बना कर उपलब्ध कराये।
 इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि जो मरीज कोरोन पाजिटिव पाये जा रहे है उसके कन्टेक्ट हिस्ट्री की ट्रेसिंग ठीक से कराये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। प्रत्येक ग्रामों में ग्राम निगरानी समिति बनायी गयी है। उसमें आशाओं को सर्वे कराने के लिए सक्रिय रखे। 
उन्होने यह भी निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों में संदिग्ध आधार पर सैम्पलिंग करायी जा रही है उसे कोरेन्टाइन सेण्टर में भेजे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए प्रतिदिन 300 व्यक्तिों की सैम्पलिंग कराये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके मिश्रा, एसीएमओ डा0 संजय, डा0 एके सिंह, डा0 परवेज अख्तर, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा0 अमिता अग्रवाल सहित समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।


और नया पुराने