आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
अभियुक्त गुड्डू पुत्र शीतलू बनवासी सा. सकिया बकिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 19.6.2020 को अपने अन्य 5 साथियो के साथ पुरानी रंजिश की बात को लेकर एक राय होकर लाठी डंडे से मारपीट कर वादी मुकदमा धर्मेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र जोखन तिवारी ग्राम सकिया बकिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के भाई हरेन्द्र तिवारी निवासी सकिया बकिया एवं लालजी सिंह निवासी निहुला को अपने दुकान पर बैठे ,लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर कर देना तथा तथा अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न कर देना ,वादी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.स. 53/20 धारा 147,148,149,323,504,506,452,308, IPC 7 C.L.A. ACT विरुद्ध गुड्डू पुत्र शितलू आदि 6 नफर के पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण: दिनांक 9.7.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो.त्रिवेणी सिंह के आदेश के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में मु.अ.स. 53/20 धारा 147,148,149,323,504,506,452,308, IPC 7 C.L.A. ACT के वांछित अभियुक्त गुड्डू पुत्र शीतलू बनवासी सा. सकिया बकिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को समय 06.30 बजे उसके घर ग्राम सकिया बकिया से गिरफ्तार कर मा.न्यायालय रवाना किया जा रहा है |
पूछताछ विवरण : अभियुक्त गुड्डू पुत्र शीतलू बनवासी सा. सकिया बकिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.06.2020 को शाम के समय मै अपने गाँव के रहने वाले अन्य साथियो 1. मुनावर S/O मिठाई 2. दशरथ S/O गुड्डू 3. मुन्नू S/O मुनावर 4. चन्द्रप्रकाश तिवारी 5. रामप्रकाश तिवारी पुत्रगण राधेश्याम तिवारी साकिनान सकिया बकिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ के साथ मिलकर पुरानी रंजिस की बात के कारण अपने गाँव के हरेन्द्र तिवारी व ग्राम निहुला के रहने वाले लालजी सिंह को आजमगढ़ से मेहनाजपुर रोड पर ग्राम सकिया बकिया अन्तर्गत बने कटरे के दुकान पर लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल करके में भाग गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
गुड्डू पुत्र शीतलू बनवासी सा. सकिया बकिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग :
1. मु.अ.स. 53/20 धारा 147,148,149,323,504,506,452,308, IPC 7 C.L.A. ACT थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :
1. SI प्रमोद कुमार सिंह
2. का.चन्द्रमणि त्रिपाठी
3. का.नितिन मिश्रा