बदायूँ।
बदायूं: शहर में संक्रमित मरीज मिलने पर इंदिरा चौक इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। आज सुबह पुलिस ने इंदिरा चौक समेत आसपास की दुकानें बंद करवाना शुरू कर दीं। इलाके में ही स्थित पंडित त्रिवेणी सहाय का पेट्रोल पंप भी बंद करवा दिया गया है। जबकि अब यहां बेरिकेटिंग कराई जाएगी। ताकि अन्य लोग इस इलाके में प्रवेश न करने पाएं। पालिका की टीम भी सेनिटाइज करने को यहां पहुंच गई। फिलहाल हाईवे को खुला रखने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
बाकी का पूरा इलाका सील रहेगा। शहर में और सात लोग संक्रमित मिलने के बाद उन्हें उझानी एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही आज इंदिरा चौक इलाके में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व सीओ सिटी विनय द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। दुकानें बंद कराना शुरू कर दीं। यहां व्यापारी के संक्रमित निकलने के बाद यह प्रक्रिया अमल में लाई गई है। पुलिस ने व्यापारियों को एक घंटे के भीतर अपनी दुकानें बंद कर घर जाने को कह दिया गया। आसपास इलाके में लगने वाले चाट-पकौड़ी के ठेले-खोमचे भी हटवा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद अर्बन कोआपरेटिव समेत जिला सहकारी बैंकें भी बंद कराने की तैयारी चल रही है। जवाहरपुरी का भी आंशिक इलाका सील किया जाएगा।

रिपोर्ट: यीशूदास