आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
दिनांक 01.07.2020 को अभिमन्यू चौहान पुत्र धर्मराज चौहान सा0 रेडहा थाना अहरौला जिला आजमगढ द्वारा थाना मुबारकपुर पर सूचना दिया गया कि उनकी लडकी खुशबू चौहान की शादी पाँच साल पूर्व ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ के निवासी शिवप्रसाद चौहान पुत्र शंकर चौहान के साथ हुई थी । शादी के बाद भी बराबर उक्त शिवप्रसाद (पति) व उसकी माता (सास ) व शिवप्रसाद की बहने (ननदे ) पुत्रीगण शंकर चौहान व शिवप्रसाद का छोटा भाई लवकुश (देवर ) आये दिन धमकाते थे कि दहेज मे कुछ भी नही मिला है तथा सदैव मोटर साइकिल की माँग करते थे न देने पर जान से मार डालने की धमकी देते थे । दिनांक 30-6-2020 को समय करीब 4.00 बजे शाम को योजनाबद्ध तरिके से मेरी बेटी को मार कर फाँसी पर लटका दिए । सूचना पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 117/20 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो / वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ श्री पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में निर्देशन में आज दिनांक 14.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे उ.नि. मधूसूदन चौरसिया मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मु0अ0सं0 117/20 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में वाछित अभियुक्तगण
1.शिवप्रसाद चौहान पुत्र शंकर चौहान निवासी लाड़ो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. शान्ती देवी पत्नी स्व0 शंकर चौहान निवासी लाडो थाना मुबारकपुर आजमगढ को ग्राम लाडो से समय 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 117/20 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.शिवप्रसाद चौहान पुत्र शंकर चौहान निवासी लाड़ो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
2. शान्ती देवी पत्नी स्व0 शंकर चौहान निवासी लाडो थाना मुबारकपुर आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ.नि. मधूसूदन चौरसिया चौकी प्रभारी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
2. का. शोभनाथ यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
