आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दृष्टिकोण से चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री रविशंकर के निर्देशन में थाना प्रभारी दीदारगंज श्री धर्मेन्द्र सिंह व उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर एटीएम कार्ड क्लोनिंग के साईबर अभियुक्त अंकुर राम पुत्र अशोक सा0 सिसवारा थाना दीदारगंज, आजमगढ़ को आज दिनांक- 14.07.2020 को प्रातः 07.45 बजें एक अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस (.315 बोर) एवं 02 अदद दूसरों के एटीएम कार्ड तथा 430 रूपये नगद व 01 अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना दीदारगंज मु0अ0सं0-113/20 धारा 419/420 भादवि एवं मु0अ0सं0- 114/ 20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। मामले में विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
आज गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अंकुर एक शातिर साईबर अपराधी है। जो थाना महाराजगंज के मु0अ0सं0-114/20 धारा 66 आईटी एक्ट का भी वांछित अभियुक्त है। जिसपर 25 हजार रूपये का पुरस्कार भी घोषित है। अभियुक्त अंकुर जनपद में साईबर अपराधियों के सम्बन्ध में पंजीकृत गैंग डी-71 जिसका लीडर नवीन कुमार है, का सक्रिय सदस्य है। यह गैंग एवं उसके सदस्य सभी प्रकार के साईबर अपराध करने के आदि है। अभियुक्त अंकुर एटीएम मशीनों के आस-पास रैकी करके सीधे-साधें ग्राहकों को चिन्हित करता है एवं उनकी सहायता के नाम पर धोखे से उनके एटीएम कार्ड का डेटा कार्ड रीडर से चुरा कर उस एटीएम का क्लोन तैयार करकें उनके खाते से उनका धन गायब करने में माहिर है। अभियुक्त एवं उसके गैंग सदस्य आपस में मिलकर जनपद आजमगढ़ एवं आस-पास के सीमावर्ती जनपदों में भी भोली-भाली जनता को ठग कर उनकी गाढ़ी कमाई को चूना लगाते है।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त अंकुर राम पुत्र अशोक सा0 सिसवारा थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ से पूछताछ किया गया यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त एवं उसके साथी एटीएम मशीनों के आसपास रैकी कर भोले-भाले लोगों सहायता के नाम पर प्रभाव में ले लेते है और सहायता करते समय उसका एटीएम कार्ड अपने हाथ में लेकर कार्ड रीडर की सहायता से डेटा चोरी कर लेते है। बाद में उसे लैपटाप व राईटर डिवाइस आदि उपकरणों की मदद से एटीएम का क्लोन तैयार कर लेते है। यह सब उपकरण गोविन्द राजभर पुत्र विजयी राजभर सा0 सुरहन कोटिया थाना दीदारगंज, आजमगढ़ द्वारा अपने पास रखता है। जो आज अभियुक्त अंकुर के साथ था परन्तु गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गया।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0स0 113/20 धारा 419,420 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 114/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 88/19 धारा 419,420 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 114/20 धारा 66 आईटी एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़
3.मु0अ0स0 113/20 धारा 419,420 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 114/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. अंकुर राम पुत्र अशोक सा0 सिसवारा थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. फरार अभियुक्त– गोविन्द राजभर पुत्र विजयी राजभर सा0 सुरहन कोटिया थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
बरामदगी–
1. 2 अदद एटीएम कार्ड, 1 अदद कट्टा .315 बोर, 1 अदद कारतुस .315 बोर जिंदा व 430 रु नकद ।
2. 01 अदद मोटरसाईकिल
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिह मय हमराह थाना- दीदारगंज, आजमगढ़
2. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना-दीदारगंज, आजमगढ़
3. आरक्षी मनीष कुमार सिंह, साईबर सेल, आजमगढ़ ।
