Breaking News

एक अदद अवैध असलहा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना मुबारकपुर

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी विषयक चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन व प्रभारी उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलिया कल्याणपुर पुल के पास से एक अदद अवैध असलहा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर के साथ अभियुक्त अशोक यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी गढवल थाना मुबारकपुर आजमगढ़ को समय 19:15 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पुछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ एवं इसकी आम सोहरत के बारे में गोपनीय जानकारी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त का जीनव यापन हेतु धनोपार्जन का कोई नियमित पेशा नही है बल्कि यह अवांछित तत्वो शोहबत में रहता है । जिसके कारण अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था और पुलिस की सजगता से पकड़ा गया है ।
 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 148/20 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट  थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 

 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

 अशोक यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी गढवल थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 

 बरामदगी

 एक अदद प्रतिबन्धित तमन्चा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर नाजायज

 गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 मधू सूदन चौरसिया थाना मुबारकपुर मय हमराह आजमगढ़।


और नया पुराने