Breaking News

घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना अतरौलिया

दिनांक 27.07.2020 को थाना क्षेत्र अतरौलिया निवासी पीडिता के पिता द्वारा थाना अतरौलिया पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 27.07.2020 की रात 21.00 बजे घर में घुसकर धर्मू निषाद पुत्र दफई निवासी वैशपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने मेरी 20 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी किया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 85 /20 धारा 452/354 भादवि पंजीकृत किया गया ।

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे दिनांक 31.07.2020 को SSI माखन सिंह मय हमराह हे0 का0 दयाशंकर यादव का0 अरविन्द तिवारी के द्वारा अभियुक्त धर्मू निषाद को पिण्डोरिया बाजार देशी शराब ठेका के पास से समय 8.40 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया | अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

अभियुक्त धर्मू निषाद पुत्र दफई  निवासी वैशपुर  थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 85 /20 धारा 452/354 भादवि

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SSI माखन सिंह मय हमराह हे0 का0 दयाशंकर यादव  का0 अरविन्द तिवारी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।


और नया पुराने