इटावा।
इटावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस ने लोगों की । बेवजह घूम रहे लोगों को घर वापस कर दिया गया । हालांकि ज्यादातर लोग बंदी का अनुपालन करते हुए घर से बाहर नहीं निकले । आवश्यक सेवाओं से पूछताछ मेडिकल स्टोर , सब्जी व किराना की दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी । लॉकडाउन में घर में ही रहें । एसएसपी आकाश तोमर ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि लॉकडाउन में घर में ही रहें । बेवजह घर से न निकलें । केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है । जो लोग बेवजह घर से बाहर निकलेंगे उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी । साथ ही शहर में सेनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया। केवल स्वास्थ्य सेवाओं सहित हाईवे पर वाहनों के संचालन व ढाबों को छूट दी गई है ।
राजनैतिक झंडे व हूटर लगाकर लॉकडाउन के दौरान शहर में घूम रहे लोगों की गाड़ियों के विरुद्ध इटावा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है आज शहर में एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशानुसार एसपी सिटी व सीओ सिटी की अगुवाई में लॉकडाउन का उलंघन करके वाहनों से अनावश्यक ढंग से शहर में घूमते लोगों की गाड़ियों के पुलिस द्वारा चलन किए गए , इस दौरान सघन वाहन चैकिंग के समय योगी की तस्वीर वाला भाजपा का झंडा लगी कार में हूटर लगा देखकर पुलिस ने कार रोककर चालको से पहले तो गाड़ी में लगे हूटर तुड़वाकर हटवाए उसके बाद कार को जब्त करके थाने भेज दिया , पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन का उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जा रही है । इसके साथ ही जनपद के एस एस पी आकाश तोमर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रहने की भी अपील की है ।
रिपोर्ट: मुहम्मद अजहर आदिल