बदायूँ।
बदायूं: मलेरिया से प्रभावित गांव करतौली और तकीपुर पहुंचे कमिश्नर व्यवस्थाएं देख नाराज हुए। गांव में चारों ओर गंदगी तथा रोड़ पर गोबर पड़ा देखा। तालाब सहित गड्डों में भरा पानी में लार्वा दिख गया। इसी बीच ग्रामीणों ने शिकायत कर दी कि बुलाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार देने नहीं आती है।इस पर कमिश्नर ने सीएमओ व डीपीआरओ से नाराजगी जताई। कहा, व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं हुआ तत्काल सुधार करें। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम कुमार प्रशांत के साथ सालारपुर ब्लॉक के मलेरिया प्रभावित गांव तकीपुर एवं करतोली का निरीक्षण किया। तालाब में लार्वा मिला है। उन्होंने ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि वह एंटी लार्वा छिड़काव करने के साथ ही बीडीओ को गांव में गोबर हटवाने को तथा तालाबों की साफ सफाई के निर्देश दिए।
एक ग्रामीण का गोबर पड़ा देखा तो उस पर जुर्मना भी लगाया।
सीडीओ से कहा कि वह जिले भर में गोबर हटवाने या अन्य कोई ऐसे कार्य की योजना बनाएं। जिससे घर के आसपास गोबर जमा न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग मास्क लगाए, नही तो बिना मास्क पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाए। कमिश्नर ने कहा कि आशा की पूर्ण जिम्मेदारी है मलेरिया संक्रमित व्यक्तियों को अपनी निगरानी में दवा खिलवाएं और ग्रामीण साफ-सफाई रखें तथा आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। इधर गांव करतोली में निरीक्षण के दौरान पिछले वर्ष के मलेरिया केस एवं वर्तमान में पॉजीटिव केस के बारे में चर्चा की। एमओआईसी घटपुरी को निर्देश दिए कि मलेरिया के कार्यो में गंभीरता से कार्य करने और धनात्मक पाए जाने पर पूर्ण उपचार करवाएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, डीपीआरओ डॉ. सरनजीत सिंह सहित अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट: यीशुदास