बदायूं।
बदायूं: जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 55 धंटे का प्रतिबंध लगाया है। पहले दिन जिले में पाबंदी का असर दिखाई दिया। वहीं अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य बाजार में मेडिकल स्टोर के अलावा कोई दुकान नहीं खुली। वही, पुलिस भी बेवजह धूमने वाले से सख्ती से निपटा जायेगा। बेवजह धूमने वाले को पुलिस ने नहीं बख्शा और उनका चालान काट दिया।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रतिबंध लगाया है। साथ ही ये भी नियम जारी किए हैं कि लोग सड़कों पर बेवजह नहीं झूमेंगे। केवल ज़रुरी दुकानें जैसे मेडिकल स्टोर आदि ही खुलेंगे। बाकी सारे प्रतिष्ठिन, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इस दौरान कोई वाहन नहीं चलेगा। जिले में इसका असर देखने को मिला। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बाजार बंद रहे। बाजार की गलियां सुनसान रहीं। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले। सड़कों पर एंबुलेंस और जरूरी सामान लाने-ले जाने वाले ट्रक ही चलते दिखे। इसके अलावा पुलिस भी काफी सख्त दिखीं। जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। सरकार द्वारा लगाईं गई पाबंदी के बारे में लोगों को चेतावनी देते हुए नजर आए।
इधर, सड़कों पर बेवजह धूमने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। ऐसे वाहन सवारों को रोक जो सिर्फ धूमने निकले थे। पूछने पर ठोस वजह भी नहीं बता सकें। इस पर तैनात पुलिस ने न सिर्फ उनका चालान किया बल्कि उनसे जुर्माना भी वसूला। वहीं पुलिस ने ऐसे दर्जनों लोगों के चालान काटे।
रिपोर्ट: यीशु दास