Breaking News

8 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट आई पाजीटिव, वर्तमान समय में 96 एक्टिव केस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से और  08 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमे 01 व्यक्ति मुंडा, जाफरपुर आजमगढ़, 01 व्यक्ति मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर, 01 व्यक्ति मिर्ज़ापुर, 05 व्यक्ति मेहनगर  के रहने वाले है। 
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त  कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। 
 सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 351 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 96 एक्टिव केस हैं, 245 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 10 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।



और नया पुराने