Breaking News

संचारी रोग के प्रति जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना, जिलाधिकारी द्वारा दस्तक शपथ दिलाई गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आज कलेक्ट्रेट से द्वितीय चरण विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01 से 31 जुलाई 2020) तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा उपलब्ध करायी गयी एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दस्तक शपथ दिलाई गयी।
यह अभियान कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर नगर पालिका, नरौली, सिधारी, ब्रम्हस्थान होते हुए मिशन अस्पताल पर आकर समाप्त हुई। इसी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई एलईडी वैन 01 जुलाई से 31 जुलाई तक विभिन्न विकास खण्डों में भ्रमण कर आमजनमानस को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनमानस में संचारी रोग के प्रति जागरूकता पैदा करना है, जिससे लोग संचारी रोग के बारे में जागरूक हो सकें और उसका समय रहते उपचार कर सकें। इस अभियान के माध्यम से जल भराव को रोकने, कचड़ा निस्तारण, नालियों की साफ सफाई, स्वच्छता/शुद्ध पेयजल उपयोग आदि के बारे में संदेश दिया गया। इसी के साथ ही संचारी रोगों से ग्रसित लोगों की निगरानी की जायेगी, जिससे उन्हंे सही ईलाज देकर जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 एके सिंह, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने