आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि कन्वर्जेन्स की बैठक 05 जुलाई 2020 तक कराकर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें एवं जहाॅ-जहाॅ पोषण वाटिका स्थित है, उनकी सूची 08 जुलाई 2020 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध करायें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिये कि पोषण वाटिका का बाउण्ड्री मनरेगा से कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि सुपोषित गाॅव में जिन-जिन कुपोषित बच्चों के परिवारों का राशन कार्ड नही बना है, उनकी सूची डीएसओ को उपलब्ध करायें एवं जिन परिवारों में शौचालय अभी नही बना है, उनकी भी सूची डीपीआरओ को उपलब्ध करायें।
आगे जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि प्रत्येक ब्लाक के 5-5 गाॅवों का सर्वे कर बच्चों का वजन करायें, यह रिपोर्ट तैयार करें कि कितने बच्चे अण्डर वेट हैं, इसी सूची बनाकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध करायें। इसी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी सीडीपीओ के कार्याें की समीक्षा के लिए परफार्मेन्स इण्डीकेटर बनायें। जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि जहाॅ-जहाॅ बच्चों का वजन करने के लिए वजन मशीन नही है, उन गाॅवों की सूची बनाकर डीपीआरओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आगे जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि कैल्शियम, आयरन की गोली गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों में जल्द से जल्द वितरित कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, डीएसटीओ आरडी राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
