Breaking News

पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त कहाँ कहाँ बनाये गए नए कंटेन्मेंट जोन पढ़िये विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया हैं कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिगत कोविड-19 व संचारी रोगों (एनसिफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, कालाजार) के संक्रमण को रोकने हेतु कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनॉक 26 जुलाई 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम करउत, तहसील सदर, 2-वार्ड नं0-8 डाॅ0 लोहिया नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 3-राजस्व ग्राम रौनापार, तहसील सगड़ी, 4-राजस्व ग्राम सिंघवारा खास, तहसील सगड़ी, 5-राजस्व ग्राम चुनुगपार तहसील सगड़ी, 6-मजरा ठकुरान, राजस्व ग्राम नुरूद्दीनपुर हिन्दूपट्टी, तहसील सगड़ी, 7-राजस्व ग्राम बिशुनपुर तहसील बूढ़नपुर, 8-बिन्द्रा बाजार, राजस्व ग्राम रानीपुर रजमो, तहसील मेंहनगर, 9-राजस्व ग्राम कोडर अजमतपुर, तहसील सदर, 10-हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 11-राजस्व ग्राम उकरौड़ा, तहसील सदर, 12-मुहल्ला बलुआ अमिलो नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 13-राजस्व ग्राम सलारपुर, तहसील सदर, 14-राजस्व ग्राम जहाॅगीरपुर तहसील निजामाबाद, 15-पठान टोला, वार्ड नं0-12, नगर पंचायत सरायमीर, 16-फरहाबाद, वार्ड नं0-7, नगर पंचायत निजामाबाद में व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। 
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-वेद प्रकाश के मकान के आस पास, राजस्व ग्राम करउत, तहसील सदर, 2-जायसवाल मोहल्ला, वार्ड नं0-8 डाॅ0 लोहिया नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 3-उत्तरी टोला यादव बस्ती, राजस्व ग्राम रौनापार, तहसील सगड़ी, 4-मजरा सैनी बस्ती, राजस्व ग्राम सिंघवारा खास, तहसील सगड़ी, 5-नाऊ बस्ती, राजस्व ग्राम चुनुगपार तहसील सगड़ी, 6-मजरा ठकुरान, राजस्व ग्राम नुरूद्दीनपुर हिन्दूपट्टी, तहसील सगड़ी, 7-मुख्य बस्ती, राजस्व ग्राम बिशुनपुर तहसील बूढ़नपुर, 8-मेंहनगर रोड तिराहा, बिन्द्रा बाजार, राजस्व ग्राम रानीपुर रजमो, तहसील मेंहनगर, 9-उमेश चाय की दुकान से शिवशंकर मंदिर तक, राजस्व ग्राम कोडर अजमतपुर, तहसील सदर, 10-मारूति वर्कशाम वाली गली, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 11-प्राथमिक विद्यालय से डीह स्थान तक, राजस्व ग्राम उकरौड़ा, तहसील सदर, 12-श्रीमती माया के घर के आसपास, मुहल्ला बलुआ अमिलो, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 13-श्रीमती शीला के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सलारपुर, तहसील सदर, 14-पण्डितान बस्ती, राजस्व ग्राम जहाॅगीरपुर तहसील निजामाबाद, 15-हाफिज के घर से कुरबान के घर तक, पठान टोला, वार्ड नं0-12, नगर पंचायत सरायमीर, 16-पुष्पा देवी के घर से शमसुद्दीन के घर तक, फरहाबाद, वार्ड नं0-7, नगर पंचायत निजामाबाद का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओंध्सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। 

और नया पुराने