Breaking News

कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक कलान में निकली कोरोना पाॅजिटिव।

बदायूँ।

बदायूं। कादरचौक कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक महिला डॉक्टर शाहजहांपुर के कलान में कोरोना पॉजिटिव निकली है। इससे एमओआईसी ने महिला डॉक्टर का कमरा सील करा दिया है। अब डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
महिला डॉक्टर के पति कलान के स्वास्थ्य केंद्र में एमओआईसी हैं। महिला चिकित्सक के साथ कलान के एमओआईसी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताते हैं कि महिला चिकित्सक करीब एक सप्ताह पूर्व कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र आईं थीं। तब उनकी कुछ तबीयत खराब चल रही थी। उसके बाद वह स्वास्थ्य केंद्र नहीं आईं। उन्होंने शाहजहांपुर के कलान में ही अपने पति के साथ सैंपल कराया था, जहां मंगलवार देर रात वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। जब ये बात कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ को पता चली तो हड़कंप मच गया। इस पर एमओआईसी डॉ. अवधेश राठौर ने महिला चिकित्सक के कमरे को सील करा दिया है। उन्होंने स्टाफ से कहा है कि सभी लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें। कोई एक दूसरे के नजदीक नहीं आए। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक समेत करीब 50 कर्मचारी तैनात हैं। सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। गुरुवार को सैंपलिंग कराने की बात कही गई है। 

रिपोर्ट: यीशु दास

और नया पुराने