Breaking News

दुग्ध क्रांति बनेगा प्रगति का रास्ता: धर्मेंद्र

बदायूं।

बदायूं! पशु अस्पताल का भूमि पूजन करने पहुंचे शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार पशु पालन के प्रति गंभीर है, पशुओं का दूध देश, प्रदेश में घर-घर पहुंचता है।
पशुपालकों को लेकर सरकार तमाम योजनाएं ला रही हैं, इसमें सबसे महत्वपूर्ण पशुओं की उपचार व्यवस्था है। जिसके लिए क्षेत्र में जनता को पशु अस्पताल की जरूरत थी जो अब पूरी हो जाएगी। पशुओं को समय पर उपचार मिलेगा। ककराला में बनने जा रहे पशु अस्पताल के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. अरुण कुमार जादौन शामिल हुए। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पशु बीमार होने पर क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इलाज के लिए पशुओं को बाहर ले जाना पड़ता था।
क्षेत्र में पशु अस्पताल बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा, साथ ही बाहर ले जाने की दुविधा से भी बचा जा सकेगा। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पशुपालकों को लाभांवित किया जा रहा है। पशु अस्पताल खुल जाना पशुओं के लिए संजीवनी सावित होगा।
सीवीओ ने बताया कि यह अस्पताल का निर्माण 40.28 लाख रुपए की लागत से कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कोरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने