Breaking News

बरसात से नालियां चोक, घंटाघर मार्केट तालाब में तब्दील।

बदायूँ।।

बदायूं: बरसात से घंटाघर मार्केट तालाब बन गई। घंटाघर के दुकानदारों को बरसात परेशानी का सबब बन गई। बदायूं रोड की नाली दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते सब्ज़ी मंडी के पास चोक पड़ हुई है।
जिससे बरसात होने पर घंटाघर मार्केट सहित कई जगह कई घंटे तक तलाब बना रहा। दोपहर बाद झमझम हुई बरसात से घंटघर बाजार की गलियां पानी से भर गई।
जिससे दुकानों के आगे खड़ी बाइकें व साइकिलें पानी में डूब गईं। बरसात बंद होने के एक घंटे बाद जब पानी धीरे-धीरे कम हुआ तब दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने