आज़मगढ़।
सगड़ी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के चुनाहवा चौक बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद, स्थानीय एरिया को कंटेन्मेंट जोन पहले ही बना दिया गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 22 जुलाई 2020 दिन बुधवार को अपनी टीम भेजकर आसपास के दुकानदारों सहित यूबीआई बैंक स्टाफ़ एवं बाज़ार के आसपास ठेले के दुकानदारों की कुल 23 लोगों की सेम्पलिंग की गई।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से उमाशंकर मिश्र( ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन अजमतगढ़), एवं टीम में डॉ० दिलवर हुसैन, अमित श्रीवास्तव, सुजीत सिंह एल टी, सुनील सिंह एल टी, धीरज दुबे एलए, वार्ड बाय गुलाब, प्राइवेट सुपरवाइजर राजनरायन राय आदि स्टाफ के लोग रहे।