आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 जुलाई-- उप कृषि निदेशक डाॅ0 आरके मौर्य ने बताया है कि जनपद में इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्रों/उपकरणों के वितरण, कस्टम हायरिंग सेण्टर में टोकन जनरेट करते समय कतिपय डीलरों या अन्य व्यक्तियों द्वारा विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के नाम पर मोबाईल नम्बर डालकर टोकन जनरेट किया जा रहा है।
इसको संज्ञान में लेते हुए इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गये हैं, जिसमें कृषि यंत्रों/उपकरणों के वितरण, कस्टम हायरिंग सेण्टर की स्थापना का टोकन जनरेट करने के लिए ओटीपी प्राप्त करने हेतु दिया गया मोबाइल नम्बर कृषक का स्वयं का अथवा उसके परिवार के किसी खून के रिश्ते के सदस्य का होना चाहिए। उसका मोबाइल नम्बर भिन्न व्यक्ति के होने की दशा में चयन निरस्त किया जायेगा तथा अनुदान देय नही होगा। लाभार्थी द्वारा क्रय किये गये कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान मोबाइल नम्बर भी सत्यापित कराया जायेगा एवं भिन्न पाये जाने पर उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जायेगी। यदि यह पाया जाता है कि किसी डीलर ने अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी प्राप्त कर टोकन जनरेट किया है तो ऐसे डीलर को ब्लैक लिस्ट किया जायेगा तथा उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। भविष्य में उस डीलर से कृषकों द्वारा कोई कृषि यंत्र क्रय नही किये जायेंगे। टोकन जनरेट होने के उपरान्त की तिथि में ही कृषक द्वारा कृषि यंत्र क्रय किया जायेगा। पुराने बिक्री किये गये कृषि यंत्रों पर यदि डीलर द्वारा पुनः बिल कृषक को निर्गत की गयी और सत्यापन में यह कमियाॅ पायी गयी तो कृषक के साथ-साथ डीलर के विरूद्ध उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जायेगी।
आज़मगढ़।
चोरों ने बाइक चोरी कर बाइक में लगा दी आग।
सरायमीर निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत परशहा गांव में चोरों ने अयूब उर्फ लल्लू पुत्र साहब की गाड़ी रात में लगभग ढाई 3:00 बजे घर से कुछ अज्ञात चोरों ने गाड़ी चुरा ले गए गाड़ी यूनिकॉर्न नंबर यूपी 50 बी एम 5561 और घर से लगभग 300 मीटर दूरी गांव में ही ले जाकर के वहां जला दिए जला कर भाग गए ।घटनास्थल के बगल के लोग शोर मचाए और कुछ लोग जागे तो मौके पर देखें तो बाइक धू धू कर जल रही है गांव के ही लोग सूचना 112 नंबर और फरिहा चौकी प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे को मिली मौके पर सिपाही मुन्ना यादव और सतीश सिंह घटना अस्थल पर पहुचे मामले की जांच में लगे हुए है
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर