आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
दिनांक 13.07.2020 को भूपेन्द्र यादव पुत्र रामअभोरिक यादव निवासी बिलारी मु0 अजगरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ने थाना अतरौलिया पर सूचना दिये कि दिनांक 11/12-07-2020 की रात करीब 2 बजे 02 व्यक्ति चोरी की नियत से मेरी टेन्ट हाउस एव बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर आए और एक व्यक्ति मेरे दुकान में घुस गया मेरे द्वारा चोर-चोर चिल्लाने पर चोर फरार हो गए । जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 76/2020 धारा 457,380,511 भादवि बनाम दिनेश उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र दीनानाथ निवासी अनन्तपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ व एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो / वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बुढनपुर के कुशल निर्देशन आज दिनांक 14.07.2020 को उ0नि0 शनि थापा मय हमराह का0 अरविन्द तिवारी के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिनेश उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र दीनानाथ यादव साकिन अनंतपुर थाना अतरौलिया आजमगढ को सेनपुर चौराहे से समय 9.00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया
पूछताछ का विवरण –पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि चोरी करने की नियत से मै दूकान में घुसा था लोगो के जग जाने पर चोरी नही कर पाया पकड़ा गया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 76/2020 धारा 457/380/511 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र दीनानाथ यादव साकिन अनंतपुर थाना अतरौलिया आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 शनि थापा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
2.का0 अरविन्द तिवारी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
नोट:- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 43 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है ।
