यूपी (एजेंसी)
रिपोर्ट: ब्यूरो
उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क: कानपुर में देर रात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जिसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। चार पुलिसकर्मी घायल भी हैं। घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। यहां पुलिस बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी। वहीं बाद में पुलिस ने हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है और बदमाशों को तुरंत पकड़ने के आदेश दिए हैं।
चौबेपुर के गांव बिकरू में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद 8 पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। सभी कागजी प्रक्रियां शुरू है। डीएम बृह्म देव राम तिवारी भी पहुंचे।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार पहुंचे घटनास्थल।
कानपुर मंडल कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।
जीटी रोड पर स्थित गांव में हुई घटना के बाद से जीटी रोड पर जगह-जगह बैरियर लगाकर हो रही है सघन तलाशी।
फॉरेंसिंक टीमें घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची, अपराधी विकास के घर को चारों तरफ पुलिस तैनात।
लखनऊ से एडीजी लॉ एंड आर्डर के कानपुर आने की सूचना, बताया जा रहा है कि वह सीधे घटनास्थल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और इस मामले की रिपोर्ट मांगी।
फर्रुखाबाद में भी नाकाबंदी, बार्डर पर हो रही चेकिंग।
कानपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद शुक्रवार भोर से ही जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया कानपुर रोड के बॉर्डर के साथ-साथ जिले के सभी वार्डों पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान कर भागे हुए अपराधियों को तलाश रही है ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन जय नारायन सिंह ने बताया चार और पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक ।
आपरेशन में एसटीएफ के जाबांज अफसरों को भी उतारा गया।
बिकरू समेत कई गांवों को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा
आठ पुलिसकर्मियों की शाहदत का बदला लेने के लिए गुरुवार आधी रात के बाद से ही चौबेपुर स्थित विकास दुबे के गांव बिकरू में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आसपास के कई गांव तक घुस चुकी है पुलिस। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश आसपास के गांवों में ही छिपे हैं। कानपुर शहर के अलावा आसपास कई जिलों की भी फोर्स बुलाई गई है।
जिलेभर की पुलिस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग में जुटी। जीटी रोड से निकलने वाले हर आने-जाने वालों पर रखी जा रही निगाह। गुजरने वाली सभी गाड़ियों की हो रही चेकिंग।
शहीद हुए पुलिसकर्मी :
1-देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर
2-महेश यादव,एसओ शिवराजपुर
3-अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना
4-नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर
5-5-सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर
6-राहुल ,कांस्टेबल बिठूर
7-जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर
8-बबलू कांस्टेबल बिठूर