आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत गरीब कल्याण रोजगार योजना में प्रवासी श्रमिकों को जोड़ने हेतु खान निरीक्षक को निर्देश दिये।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने खान निरीक्षक को निर्देश दिये कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शासी परिषद के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिहार हरैया में शौचालय, बाउण्ड्रीवाॅल, खिड़कियाॅ की मरम्मत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटैली हरैया में शौचालय, बाउण्ड्रीवाॅल का निर्माण एवं अभिनव विद्यालय तेरही महराजगंज में विद्यालय की रंगाई-पोताई, 60ग60 वर्गफुट का खड़ण्जा एवं टूटी हुई खिड़की के मरम्मत करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, खान निरीक्षक उपस्थित रहे।
