Breaking News

अलग अलग थाना क्षेत्रों से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार विषयक चलाये जा रहे  अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में जनपद आजमगढ के विभिन्न थानो  द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण---

थाना जहानागंज।

अवैध तमंचा,कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

 आज दिनांक 29.07.2020 को उ0नि0 विजय नरायण तिवारी द्वारा समय 12.30 बजे मच्छरहटा से थाना स्थानीय के हिस्ट्रीशीटर हकीक अहमद उर्फ गोरका पुत्र सगीर अहमद निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तारी किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पहले से भी थाना स्थानीय पर चोरी,मारपीट,हत्या,एनडीपीएस एक्ट एव आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

थाना गम्भीरपुर।

ग्राम उमरी श्री में हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 ग्राम उमरी श्री थाना गम्भीरपुर के रामभवन ,मुलायम यादव,अतुल यादव, आलोक यादव आदि द्वारा दिनांक 19.05.2020 को अपने पट्टीदार रामजनम यादव आदि से जमीनी विवाद में मारपीट की गयी और जान से मारने की नियत से गोली चलायी गयी । इस समबन्ध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-76/2020 धारा 147,323,307 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।जिसमें साक्ष्य संकलन के बाद विवेचक उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य,चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार द्वारा आज दिनांक 29.07.2020 को समय 12.05 बजे अभियुक्त रामअवध उर्फ मुलायम यादव पुत्र लालजी यादव ग्राम उमरी श्री थाना गम्भीरपुर को अमौड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है 

थाना अहरौला।

हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 18.07.2020 को श्री पवन विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा निवासी नरसिंहपुर थाना अहरौला द्वारा थाना अहरौला पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि उसके पिता सुरेश विश्वकर्मा एलआईसी के एजेंट थे जिसकी  दिनांक 17.07.2020 को मनोज कुमार निवासी कटवा अहरौला आदि 08 लोगो द्वारा पुराने विवाद को लेकर हत्या कर दी गयी  है । प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-101/2020 धारा 147,302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष अहरौला द्वारा प्रारम्भ की गयी । साक्ष्य संकलन के उपरान्त यह तथ्य सामने आया कि मृतक के साथ अभियुक्तगण द्वारा लाठी-डण्डा से मार-पीट की गयी थी और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी थी । अभियोग से जुड़े वांछित अभियुक्त हरिनाथ पुत्र जोखू निवासी कटवा थाना अहरौला को थानाध्यक्ष अहरौला श्री ब्रह्मदीन पाण्डेय द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 29.07.2020 को समय 11.45 बजे अभियुक्त की ससुराल ग्राम हसनाडीह से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है । 

थाना महराजगंज।

पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महराजगंज क्षेत्र निवासी वादी मुकदमा द्वारा थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि मेरी पुत्री सुष्मिता (काल्पनिक नाम) को राहुल पुत्र शंकर निवासी बड़की भरौटी थाना महराजगंज द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है ।जिसकी खोज बीन के दौरान अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा से मारपीट व गाली गलौज की गयी ।  जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-156/2020 धारा 363,366,376,323,504 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अभियोग मे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के वाद आज दिनांक 27.07.2020 को समय 13.20 बजे विवेचना उ0नि0 छुन्ना सिंह द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पुत्र शंकर निवासी बड़की भरौटी थाना महराजगंज को  मुखबिर की सूचना पर नई बस्ती पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

और नया पुराने