बदायूँ।
बदायूं: कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों का असर इस बार तेजी से इस त्योहार पर भी पड़ा है। इससे पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एक दिन पहले ही डीएम कुमार प्रशांत ने साफ तौर पर कहा था कि अपने त्योहार को अपने घर की चारदीवारी में मनाएं। बाकी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। संबंधित पुलिस ईद पर अपने अपने इलाके में भ्रमण करती रहेगी। जो भी संवेदनशील इलाके हैं उनमें क्यूआरटी और पीएसी तैनात रहेंगी। इस बार बकरीद का त्योहार घर के बाहर नहीं बल्कि घर के अंदर ही मनाया जाएगा।
शहर से लेकर गांव-देहात तक की सड़कों पर लाॅकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। कुर्बानी हो या फिर ईद मिलन या कोई अन्य त्योहार घर से बाहर निकलने या फिर मनाने की इजाजत नहीं है। जिले में वैसे भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन के लिए ये चिंता का विषय है, तो वहीं जनता को संक्रमण से बचाने के लिए अब जिला प्रशासन दिन रात मेहनत कर रहा है। चूंकि ईद का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार (प्रतीक) है। लोग गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। पर इस बार गले मिलकर ईद मुबारकबाद की बधाई नहीं दे सकेंगे।

रिपोर्ट: यीशु दास