बदायूँ।
बदायूं: बदायूं में जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ है। जिसके प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम कुमार प्रशांत ने जिला महिला अस्पाताल स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर से अभियान के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक जुलाई से सुरू हो कर 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान की सफलता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां ग्राम पंचायतों को दी गई है।
इस अभियान का मकसद संक्रामक बीमारियों से होने वाली असमय मौतों पर रोक लगाना है। डीएम ने कहा कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए गांवों में उथले हैंडपंपों को चिह्नित कर उनका प्रयोग रोका जाएगा। इनके स्थान पर इंडिया मार्क टू हैंडपंप का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा।
सीएमओ ने कहा कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्करों को उनकी जिम्मेदारियां निभाने में ग्राम प्रधान सहयोग करेंगे। इस मौके पर बरेली मंडल संयुक्त निदेशक डॉ. जीसी नोगोई, सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सूचना अधिकारी सुधा सोलंकी मौजूद थीं।
रिपोर्ट: यीशूदास