बदायूं
बदायूं: कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में स्वास्थ्य विभाग ने भी सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय में अब स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। और लोग भी स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश कर पाएंगे। अब महामारी चलने तक यह स्क्रीनिंग मशीन चलती रहेगी। बता दें कि सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्क्रीनिंग की मशीन लगा दी है।
मशीन इलेक्ट्रानिक और ऑटोमेटिक है। गेट से जो भी गुजरेगा, उसकी स्क्रीनिंग स्वत: हो जाएगी। यदि अगर किसी व्यक्ति का तापमान ज्यादा है और संक्रमित है तो स्क्रीनिंग मशीन के सामने निकलते ही मशीन में से बीप की आवाज आने लगेगी।
इस पर गेट पर बैठने वाला कर्मचारी उस व्यक्ति को रोक देगा। सीएमओ का कहना है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। ताकि कोरोना में सुरक्षा व्यवस्था बनीं रहे।
रिपोर्ट: यीशूदास
