Breaking News

टिड्डी ऑपरेशन: कीटनाशक दवा मिलाकर किया जा रहा छिड़काव।

इटावा।

रिपोर्ट: वीर सिंह

इटावा कानपुर से होते हुए एक बड़े टिड्डी दल ने भरथना में 125 बीघा में फैले आम के बाग में जमाया डेरा, रात 10 बजे से एस डी एम भरथना एवं उप कृषि निदेशक अगुवाई टिड्डियों को मारने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन, 4 फायर बिर्गेड की गाड़ियों की मदद से 20 हज़ार लीटर पानी मे कीटनाशक दवा मिलाकर किया जा रहा छिड़काव।
 इटावा के भरथना तहसील के बहारपुरा गाँव में 125 बीघा में फैले आम के बाग में देर शाम 8 बजे के करीब कानपुर की तरफ से आया एक बड़ा टिड्डी दल बाग में रुकता है बाग मालिक की तरफ से प्रशासन को सूचना दी जाती है जिसके बाद मौके पर पहुँचे एस डी एम भरथना सरदार इंद्रजीत सिंह एवं ज़िले के कृषि उप निदेशक ए के सिंह ने फायर बिर्गेड की 4 गाड़ियों को बुलाकर कीटनाशक दवा का करवाया छिड़काव, बताते चले कि दो दिन पहले आगरा जनपद की तरफ से इटावा में दाखिल हुआ टिड्डी दल कानपुर की तरफ रुख कर गया था बताया जा रहा है कि यह वही दल है वापिस इटावा की तरफ आया है वही कृषि उपनिदेशक ए के सिंह ने बताया कि 100-125 बीघा में फैले आम के बाग को बचाने के लिए 31 हज़ार लीटर जिसमे 3 तरह की कीटनाशक दवाये मिली है से छिड़काव करना है।

रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल

और नया पुराने