Breaking News

समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों की साफ-सफाई की मानिटरिंग कराते रहें एवं इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 जुलाई-- कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा संत निरंकारी भवन हरिबंशपुर के निकट गली एवं पुरानी जेल के निकट रैदोपुर नई बस्ती कालोनी में साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।
संत निरंकारी भवन हरिबंशपुर के निकट गली के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि गली में बराबर साफ-सफाई कराते रहें एवं मुहल्लेवार सेनिटाइजेशन करायें।
‌नोडल अधिकारी ने पुरानी जेल के निकट रैदोपुर नई बस्ती कालोनी के निरीक्षण में सफाई नायक नगर पालिका को निर्देश दिये कि कालोनी में जो इधर-उधर घास लगे हुए हैं, उसे साफ कराना सुनिश्चित करें एवं नालियों को बराबर साफ करायें, जिससे कि नालियों में पानी जमा न हो।
नोडल अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों की साफ-सफाई की मानिटरिंग कराते रहें एवं इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें।
इसी क्रम में नोडल अधिकारी ने कप्तानगंज के बछुवापार गांव में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने गांव के लोगो को कोरोना वायरस जैसी महामारी के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बिना मास्क के कोई भी घर से बाहर नहीं निकले, नही तो कोरोना वायरस महामारी फैलने का डर है। हाथो को बार-बार साबुन से धोयें व सेनेटाइजर का प्रयोग करें। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम में वृक्षारोपण किया गया। 
नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी लोग कोविड-19 के नियम का उलंघन करें, उनके खिलाफ शक्त कार्यवाही करें। जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकलने का काम करते हैं, उनके ऊपर मास्क न लगाने पर चालान काटने का काम करें। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने गांव में शौचालय, आवास का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार सगड़ी, राजस्व निरीक्षक, इंस्पेक्टर कप्तानगंज आंनद कुमार सिंह, हल्का लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने