Breaking News

कालाबाजारी को जा रहा राशन पकड़ा, भरी ट्राली सील।

बदायूँ।

बदायूं: कुंवरगांव के यूसुफ नगर के एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायत की कि एक ट्रैक्टर ट्राली राशन का सामना कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने राशन से भरी हुई टैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। मामला देर रात का होने की वजह से टैक्टर ट्राली को पकड़ कर थाने में खड़ी करा दी। पूर्ति निरीक्षक ने दोपहर बाद में गांव में जांच करने के लिए पहुंचे। फिलहाल अभी जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपा दी जाएगी। कुंवर गांव इलाके के गांव यूसुफ नगर के एक व्यक्ति की शिकायत पर रात पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने पुलिस के साथ छापा मारा। और टैक्टर ट्राली बरामद की। इसमें राशन से भरे ट्रैक्टर ट्राली को थाने में खड़ी करा दी है। और रात में कोटे की दुकान को सील कर दिया था। वहीं पूर्ति निरीक्षक जांच के करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने सामने सील तुड़वाई और स्टाक रजिस्टर और राशन चेक किया। जिसकी देर शाम तक जांच चलती रही। वहीं पूर्ति निरीक्षक की तरफ से रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो एसडीएम को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई एसडीएम करेंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार मौके पर स्टॉक और रजिस्टर में सब कुछ ठीक मिला है। 

रिपोर्ट: यीशु दास

और नया पुराने