आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना परिसर में रक्षाबंधन ईद-उल-जुहा के त्योहार को लेकर थाना प्रभारी अनिल सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग शांति ढंग से अपने त्योहार को मनाए अफवाहों पर ध्यान नहीं दें कुर्बानी प्रतिबंधित जानवरों की नहीं करें अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करते हुए पकड़ा गया उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।खुले में कुर्बानी नहीं करें और उसके बच्चे हुए मांस को इधर-उधर नहीं फेंके। सामुहिक तौर पर कुर्बानी नहीं करें कुर्बानी करते समय चार से अधिक व्यक्ति एक जगह एकत्रित नही हो। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो उसको बता दें ताकि समय से उसका समाधान कर लिया जाए।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओबैदुर्रहमान ने लोग से शांतिपूर्ण ढंग त्योहार मिलजुलकर मनाए। जिससे तरह पूर्व में सरायमीर क्षेत्र में गंगा-यमुना की तहजीब कायम थी उसी तरह आज भी कायम रहेगी इस मौके पर लईक अहमद, कलीम महाप्रबधान, डॉ. अलीम, मुफ्ती खुर्शीद, शाकिर प्रधान, राजु प्रधान, रामनयन यादव, दिनेश विश्वकर्मा प्रधान, विक्की बरनवाल, असल प्रधान व क्षेत्र सैकड़ों लोग उपस्थि रहे।
मोहम्मद यासिर सरायमीर