बदायूं।
बदायूं: जिले में जैसे जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वैसे वैसे स्वास्थ्य विभाग का रवैया ढीला पड़ता दिखाई दे रहा है। शुरूआती में जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग ने जो सक्रियता से काम लिया था, कि जैसे ही रिपोर्ट आती थी वैसे ही एक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जाती थी और तुरंत मरीज को कोविड-19 हाॅस्पिटल भेज दिया जाता था।एक साथ पूरे मोहल्ले में हलचल मच जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास रोजाना शाम को या फिर को रिपोर्ट आ जाती है, लेकिन संक्रमितों को अस्पताल भेजने में हीलाहवाली चलती रहती थी। हाल में कुछ ऐसे मामले देखने को मिले हैं। जिनमें मरीज या तो खुद कोविड-19 अस्पताल पहुंचा है या फिर उसे दूसरे दिन शाम को हाॅस्पिटल भेजा है।
रिपोर्ट: यीशु दास