Breaking News

बाजार खुलते ही पहुंचे खरीददार, सड़कों पर जाम ही जाम।

बदायूँ।

बदायूं: जिले में कोरोना के चलते दो दिन की बंदी के बाद भीड़ के रूप में लोग खरीददारी को निकले तो सड़कें जाम हो गईं और रोस्टर तोड़कर खरीददारी की है। सड़कों से शोरूम तक लोगों ने दिन भर जमकर खरीददारी की और शाम को गांव की भीड़ गांव चली गई तब कहीं सड़कों से भीड़ हट पाई है। जिससे कहीं राहत मिली है, कोरोना काल में भीड़ देखकर तमाम लोगों का माथा चकरा रहा था।कोरोना काल में लोग इस तरह की भीड़ के रूप में निकले। बाजार खुला तो शहर में सुबह से ही खरीददारी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे के बाद बाजार में देखते ही देखते सड़कें भरी चलनें लगीं और लोग खरीददारी के लिए दुकानों पर भीड जुटाने लगे। खरीददरी को बाजार में इतनी भीड़ रही है कि सुबह से दुकानें खाली दोपहर बाद तक गांव की भीड़ ने खरीददारी की और शाम के समय शहर के लोगों ने खरीददारी की है। शहर के टिकटगंज से लेकर बड़ा बाजार, छह सड़का, खैराती चौक, चूना मंडी, घंटाघर, तहसील बाजार रोड़, नेहरू चौक, पंजाबी मार्केट सहित बाजार में जमकर खरीददारी हुई है। दो दिन की बंदी के बाद बिक्री जब जमकर हुई तो दुकानदारों की बल्ले-बल्ले हो गई।

रिपोर्ट: यीशु दास

और नया पुराने