Breaking News

बिजली के पोल में करंट उतरने से, हुई किसान की मौत।

बदायूँ।

बदायूं: थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम दुर्गपर निवासी एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान अपने खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में एक पोल पर उतरे करंट की चपेट में आ गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। ये हादसा करीब सात बजे हुआ। उस समय ग्राम दुर्गपुर के शिवनारायन (55) पुत्र दौली अपने खेत पर जा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक गांव के खेतों में बिजली के तार काफी ढीले हो चुके है। लोग आराम से तार जुड़ सकते हैं।इसी वजह से खेत में लगे पोल में करंट उतर गया। इसके बारे में शिवनारायन को जानकारी नहीं थी। अपने ट्यूबवेल की ओर जाने के दौरान अचानक उनका हाथ पोल पर रख गया। इससे बिजली के करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से किसान वहीं गिर गए। उन्हें देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह से किसान को पोल से अलग किया और फिर सप्लाई बंद कराई। इसकी सूचना मिलते ही किसान के परिवार वालों पहुंच गए। तब तक किसान की मौत हो गई। बाद में इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों ने पाॅवर कारपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

इस संबंध में जानकारी नहीं है। पता करते हैं, कैसे मौत हुई। जांच के बाद ही इसमें कुछ कह सकते हैं। अगर विभाग की कमी से हादसा हुआ। नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा वह दिलवाया जाएगा। - सुशील ग्रंथि, एसई,
पावर कारपोरेशन

रिपोर्ट: यीशु दास


और नया पुराने