बदायूँ।
बदायूं: जिले में कल आई जांच रिपोर्ट में शहर में 27 कोरोना पाज़िटिव मिले। इससे आधे से ज्यादा शहरी क्षेत्र सील कर दिया गया है। इन संक्रमितों में महिला अस्पताल है। के चार कर्मचारी शामिल है। इसलिए जिला महिला अस्पताल को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। फिर अस्पताल के साथ ही साथ सीएमओ कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया है।वहीं, जिला प्रशासन ने शहर के मधुवन कालोनी, कटरा आलम शाह, पंजाबी चौक, जोगीपुरा कल्याण नगर, चौधरी सराय को हाॅटस्पाॅट घोषित कर सील किया। जिले में कल रात आई जांच रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत चार कर्मचारी संक्रमित निकले। इस पर प्रशासन ने पूरी बिल्डिंग को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंंची। और फिर यहां भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया। फिर महिला अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों के साथ सीएमओ कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जो गाइड लाइन के अनुसार महिला अस्पताल की बिल्डिंग को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। इसके अलावा शहर के अन्य मुहल्लों में निकले संक्रमितों को प्रशासन ने रात को ही कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया। फिर सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने मधुवन कालोनी, कटरा आलम शाह, पंजाबी चौक, जोगीपुरा, कल्याण नगर चौधरी सराय को हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद वहां पर बेरीकेडिंग शुरू करवाई गई। इससे शहर में अब कुल हाॅटस्पाट 14 हो गए हैं। इस साथ ही साथ न्यायालय भी हाॅटस्पाट के दायरे आ गया है।
रिपोर्ट: यीशु दास
