बदायूं।
बदायूं: अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
म्याऊं निवासी संजेश किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने इंटों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसा इतना जबरदस्त था कि संजेश की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह से क्षातिग्रस्त हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। वह लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
रिपोर्ट: यीशु दास
