Breaking News

जीयनपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार और सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक ।

  सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को ईद- उल -जुहा बकरीद  के पर्व के मद्दे नजर रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसडीएम सगड़ी  अरविंद कुमार और सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांति व्यवस्था कायम रखने और भाईचारे के साथ बकरीद  का त्यौहार मनाने के लिए अपील की गई। 
एसडीएम  सगड़ी  अरविंद कुमार  ने  कहा यह त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है  आपस में मिलजुल कर त्यौहार को मनाए।
कोरोना वायरस के चलते  बकरीद का त्यौहार घर में ही रहकर  मनाएं, सामूहिक रुप से नमाज अदा ना करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाए रखें।
 सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर ने  कहा  कहीं भी कोई भी समस्या हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें पुलिस आप लोगों के साथ 24 घंटे खड़ी रहेगी।
कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया प्रतिबंधित पशुओं की  कुर्बानी नहीं होनी चाहिए । कुर्बानी के बाद जो भी अवशेष बचता है उसको गड्ढा खोद कर गाड दिया जाए । त्यौहार शांति  पूर्वक  आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं । कोई भी समस्या हो तो उसकी तत्काल सूचना दें ताकि समय रहते उससे निपटा जा सके।
इस मौके पर प्रधान श्रीनाथ यादव ,पप्पू खान, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सोनू सिंह, अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव, मुकेश राय, एसआई मुन्ना, शैलेंद्र यादव,   दुर्गेश, मनोज  आदि लोग  मौजूद थे।

और नया पुराने