आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना महाराजगंज
आज दिनांक 27.07.20 को वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक महोदय प्रो0 श्री त्रिवेणी सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व मे मुझ प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी गण के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित/वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त में कस्बा महराजगंज में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 154/20 धारा 147, 149, 323, 504, 352, 452, 427, 308, 506 IPC से सम्बन्धित आरोपीगण 1. रामाश्रय यादव पुत्र दल्लू यादव 2.रमाकान्त पुत्र रामबली यादव 3.मुलायम यादव पुत्र गिरधारी यादव 4. प्रिन्स यादव पुत्र रमाकान्त यादव सा0 उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बेकारु तिराहा पर मौजूद हैं जो कही जाने के फिराक में है, इस सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराही मय मुखबीर के साथ बेकारु तिराहा पहुँचा तो मुखबिर खास ने बेकारु तिराहा पर खड़े व्यक्तियों की ओर इशारा कर हट बढ गया, हम पुलिस वालें एकबारगी दबिश देकर बेकारु तिराहे पर खड़े व्यक्तियों को पकड़ लिये तथा नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अभियुक्त गण ने अपना नाम 1.रामाश्रय यादव पुत्र दल्लू यादव 2.रमाकान्त पुत्र रामबली यादव 3.मुलायम यादव पुत्र गिरधारी यादव 4. प्रिन्स यादव पुत्र रमाकान्त यादव सा0 उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्तगण को समय करीब 07.45 बजे सुबह पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।
पूछताछ का विवरण अभियुक्तगण से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे सभी एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए फरसा लाठी डण्डा से हमला करते हुए प्रार्थी व उसके परिवाजनों को घर में घुसकर मारना पीटना जिससे धर्मेन्द्र यादव का बेहोश हो जाना व आशीष यादव के सर में चोटे आई थी हम लोगों से गलती हो गई ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 154/20 धारा 147, 149, 323, 504, 352, 452, 427, 308, 506 भादवी थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.रामाश्रय यादव पुत्र दल्लू यादव निवासी उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2.रमाकान्त पुत्र रामबली यादव निवासी उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3.मुलायम यादव पुत्र गिरधारी यादव निवासी उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
4. प्रिन्स यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
8. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
श्री नन्द कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक बरदह, SI हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह जनपद आजमगढ़