बदायूं।
बदायूं: जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में एक विवाद सुलझाने के दौरान युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। उसका अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। मृतक की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला देर रात का है। उस समय दहगवां निवासी कमल सिंह और उसके भतीजे लाखी के बीच विवाद हो रहा था। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हुई। परिवार वालों ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। यह देखकर लाखी का बड़ा भाई निधन पाल (32) मौके पर पहुंच गया। उसने दोनों के बीच मामला सुलझाने की कोशिश की। बताते है कि निधन पाल उन दोनों के बीच बचाव करा रहा था कि उसी समय उसके पेट में चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ये देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। घायल युवक को परिवार वालों तुरंत ही उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निधन पाल 32 की मौत हो गई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं निधन पाल की पत्नी रेखा ने लाखी के खिलाफ धारा 304, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निधन पाल चाट-पकौड़ी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके एक चार बर्षीय बेटा और एक साल की बेटी है। युवक की पत्नी आई थी। तभी उन्होंने सूचना के साथ तहरीर दी। जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी सच्चाई होगी, उसके अनुसार कारवाई की जाएगी। अजय कुमार यादव, इंस्पेक्टर जरीफनगर, बदायूं।
रिपोर्ट: यीशु दास