Breaking News

डीएम ने दिए निर्देश, सोत नदी के कार्य में लाएं तेजी।

बदायूं।

बदायूं: डीएम कुमार प्रशांत ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सिओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के साथ सोत नदी का निरीक्षण किया। सोत नदी में साफ सफाई व बहाव की जल धारा अच्छी स्थिति होने पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। कहा कि काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।इसमें तेजी बनाए रखें। बताया कि सफाई अभियान के बाद यहां घाट का निर्माण भी कराया जाएगा। शनिवार शाम को डीएम ने जीवनदायनी सोत नदी का हो रहा  जीणोद्वार देखकर कहा कि अब लोगों को और पशु पक्षियों को बहुत राहत मिलेगी। अब सोत नदी को उसका अस्तित्व लौटाने के क्रम में श्रम दान के अंतर्गत सफाई कार्य तेजी से अलग अलग स्थानों पर चल रहा है। नदी का जलस्तर बढे़ इसके लिए कार्य चल रहा है। इससे अब लुप्त हो चुकी सोत नदी पुनः जीवित हो रही है। सोत नदी जिन विकास खंडों क्षेत्रों से गुजरती है, उन सभी स्थानों पर सफाई कार्य चल रहा है। डीएम ने कहा कि नदी की सफाई के साथ ही नदी में जहां सिल्ट है, वहां भी सफाई होगी। इसके अलावा जहां खुदाई की आवश्यकता होगी वहां-वहां खुदाई भी कराई जा रही है। जिससे सोत नदी में पानी का बहाव और साफ-सफाई का ध्यान रखा जा सके।

रिपोर्ट: यीशु दास




और नया पुराने