आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के दो कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सगड़ी तहसील को सैनिटाइज कराया गया।
ज्ञातव्य है कि: रविवार 26 जुलाई को तहसील कर्मियों की सेम्पलिंग कराई गई थी, जिसके बाद दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर तहसील के सभी कार्यालय व न्यायालय को 2 दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया,आज 27 जुलाई सोमवार को पूरे तहसील परिसर मैं दवा का छिड़काव कर सेनीटाइज कराया गया, इसके साथ ही तहसील परिसर के साफ-सफाई की गई साथ ही तहसील कर्मचारियों को यह हिदायत भी दी गईकि कोरोना संबंधित जितने भी निर्देश है उसका शत-प्रतिशत पालन करें।