आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
दिनांक 28.07.2020 को थाना क्षेत्र दीदारगंज निवासी पीडिता के पिता द्वारा थाना दीदारगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 27.07.2020 की रात में गोविन्द पुत्र सुरेश ग्राम खरसहन कला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ने मेरी 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया व किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दिया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/20 धारा 376AB,506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन मे दिनांक 30.07.2020 को प्रभारी थाना उ0नि0 श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 122/20 धारा 376AB , 506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोविन्दा पुत्र सुरेश राम सा0 खरसहन कला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को फुलेश बाजार से समय 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 122/20 धारा 376AB , 506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
गोविन्दा पुत्र सुरेश राम सा0 खरसहन कला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज मय हमराह जनपद आजमगढ ।