Breaking News

एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खां के निर्देशन मे दिनांक 29.07.2020 को उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी फरिहा द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़ागाव नहर पुलिया से सकलदीप कुमार पुत्र राजकुमार सा0 फरिहां दक्षिण बस्ती थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ को एक अदद अवैध कट्टा व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ समय 22.00 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया है ।अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पुछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ एवं इसकी आम सोहरत के बारे में गोपनीय जानकारी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त का जीनव यापन हेतु धनोपार्जन का कोई नियमित पेशा नही है बल्कि यह अवांछित तत्वो शोहबत में रहता है । जिसके कारण अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था और पुलिस की सजगता से पकड़ा गया है ।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 124/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

सकलदीप कुमार पुत्र राजकुमार निवासी फरिहां दक्षिण बस्ती थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद अवैध देशी कट्टा  व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी फरिहां मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ ।

और नया पुराने