Breaking News

लॉकडाउन, क़ोरोना का पालन ना करने वाले के लिए जिले में चला अभियान।

बदायूं।

बदायूं: जिले में 55 घंटे के लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक पुलिस सक्रिय रही। इस दौरान जहां बेवजह घरों से निकले लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की गई।
वहीं बिना मास्क के घूमने वालों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। पांच सौ रुपये जुर्माने का नोटिफिकेशन बदायूं पुलिस को मिला तो एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश थानेदारों को दिया।
शहर में पहले से ही तकरीबन हर चौराहे पर अभियान चल रहा था तो अधिकांश लोग अब मास्क पहनकर ही घर से केवल जरूरी काम को ही निकलते हैं। सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तकरीबन ढाई सौ लोगों के चालान हुए हैं।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने