आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
दिनांक 26.07.20 को गोपाल सरोज पुत्र लक्षिमन सरोज ग्राम मुडहर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के घर में रात्री में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा चाँदी का पायल, राडो घडी, सोने का लाकिट एवं चार हजार रुपया नगद चोरी की चोरी की गयी थी ।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय परमु0अ0स0 120/20 धारा 457,380,411 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह* द्वारा चोरी की घटना के अनावरण, बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय ,क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 अकमल खाँ तथा प्रभारी श्री निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 27.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्य संकलित करते हुए विश्वस्त सूत्रो की जानकारी पर अभियुक्तगण 1- विजय खरवार पुत्र स्व0 दारा खरवार, 2- दीपक खरवार पुत्र शक्ति खरवार निवासीगण पटेल नगर विक्रमगंज वार्ड नं0 5 थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार को हल्की मुठभेड़ के बाद चोरी के एक किलो 252 ग्राम चाँदी के विभिन्न आभूषण, सोने लाकेट,राडो घड़ी , बैक पासबुक चोरी में काम आने वाले उपकरण (पेचकस, रेती,टार्च) ,मोबाइल ,500 रूपया नगद एवं 02 अदद तमंचा ,02 अदद जिन्दा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ निरंकारी आश्रम के पास सें समय 22.15 को गिरफ्तर किया गया । गिरफ्तारी के दौरान रोक-टोक करने पर अभियुक्तगण ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया परन्तु पुलिस बल द्वारा अपना बचाव करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी । तत्कालिक पुछताछ में यह बात सामने आयी कि बरामद चोरी के सामान मे देवगांव थाना क्षेत्र में दिनांक 25.07.2020 को हुयी चोरी का माल भी शामिल है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण विहार के रहने वाले है । यहां ग्रामीण क्षेत्रो में घुम-फिर कर विभिन्न सामानो की फेरी करते है । उसी दौरान चोरी के लिए उपयुक्त घरो की रैकी भी कर लेते है । जहां मौका मिलने पर चोरी की घटना को अंजाम देते है । थाना गम्भीरपुर एव थाना देवगांव क्षेत्र में दिनांक 26.07.2020 एव 25.07.2020 को हुई चोरी की घटनाओ को भी इसी तरह रैकी कर अंजाम दिया था । चोरी के माल में कुछ व्यसन में खर्च हो गया शेष माल लेकर बिहार जा रहे थे लेकिन पुलिस की सजगता से पकड़े गये।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 123/20 धारा 307,504,506 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
2- मु0अ0स0 124/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बनाम विजय खरवार ।
3- मु0अ0स0 125/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम दीपक खरवार
आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0 120/20 धारा457,380,411 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ।
2- मु0अ0सं0 159/20 धारा457,380 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.विजय खरवार पुत्र स्व0दारा खरवार निवासीपटेल नगर विक्रमगंज वार्ड नं0 5 थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार ।
2-दीपक खरवार पुत्र शक्ति खरवार निवासी पटेल नगर विक्रमगंज वार्ड नं0 5 थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार ।
बरामदगी
1. दो अदद अवैध तमन्चा, दो अदद जिन्दा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर
2. चोरी की एक किलो 252 ग्राम सफेद धातु के पायल बिछुआ बुजहरा आदि
3. एक अदद पीले धातु का छोटा लाकेट
4.एक अदद राडो घड़ी
5. एक अदद पासबुक यूनियन बैंक आफ इण्डिया
6. दो अदद मोबाइल MI
7. चोरी में प्रयुक्त (एक अदद पेचकस, एक अदद रेती, दो अदद टार्च)
8. 500 रूपया नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर मय हमराह जनपद आजमगढ ।
नोट: जनपद के विभिन्न थानो द्वारा शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु 37 व्यक्तियो का चालान अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में चालान माननीय न्यायालय किया गया है ।