Breaking News

हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अतरौलिया

दिनांक 22-07-2020 को लछिराम राजभर पुत्र रामविलास राजभर निवासी ग्राम अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ने थाना अतरौलिया पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 20/21-07-2020 को मेरे पिता रामविलास को खेत में बने ट्यूबेल पर सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-81/2020 धारा 302 पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना में संकलित साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त रामअवतार पुत्र सूरजभान निवासी मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम नंदना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकार बुढनपुर निर्देशन में दिनांक 27.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार यादव ,उ0नि0 प्रदीप कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-81/2020 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त रामअवतार पुत्र सूरजभान निवासी मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम नंदना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को नंदना बाजार से समय 19.00 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पुछताछ का विवरण- अभियुक्त से पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपनी रिश्तेदार कौशल्या की शादी अपनी ससुराल ग्राम नंदना थाना अतरौलिया में रमेश राजभर से कराया था । कालान्तर में कौशल्या की पति का देहान्त हो गया और अभियुक्त कौशिल्या देवी की जमीन में मड़ई डालकर अपने परिवार सहित रहने लगा जिससे कौशिल्या देवी को बाद में असहमति हो गई जिसमें मृतक रामअवतार तहसील स्तर पर तथा गाँव में कौशिल्या देवी की मदद करता था । यह बात अभियुक्त को नागवार गुजरने लगी । इसी रंजिश को लेकर 20/21-7-2020 की रात में आभियुक्त ने रामबिलास का रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रामअवतार पुत्र सूरजभान निवासी मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम नंदना थाना अतरौलिया आजमगढ़ । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 81/20  धारा 302 भादवि थाना  अतरौलिया जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

हत्या में प्रयुक्त एक अदद नायलान की रस्सी 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार यादव मय हमराह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।

उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने