आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अतरौलिया में एक व्यापारी के मौत के बाद प्रोटोकाल के तहत उसकी अन्त्येष्ठी (अन्तिम संस्कार) न होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त किया है।इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जांच अधिकारी नामित किया है।
उन्होने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन जांच करेंगे कि इस प्रकरण में कौन जिम्मेदार है, उसकी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 में लगे हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस तरह के संवेदनशील प्रकरणों में स्वयं ध्यान दें, जो भी अधिकारी इसमें लापरवाही करते हुए पाया जायेगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।